प्रवर्तन निदेशालय का मुख्यालय नर्इ दिल्ली में है। इसके 10 क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, बंगलोर, चेन्नई, चंडीगढ़, कोचीन, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ तथा मुम्बई में स्थित हैं। इन कार्यालयों के प्रमुख उप निदेशक हैं। निदेशालय के 11 उप क्षेत्रीय कार्यालय इन्द्रौर, मदुरै, श्रीनगर, कालीकट, जालंधर, जयपुर, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, वाराणसी तथा नागपुर में स्थित हैं जिनके कार्यालय प्रमुख सहायक निदेशक हैं। इसके अलावा, मुख्यालय कार्यालय में तीन विशेष प्रवर्तन निदेशक, एक अपर प्रवर्तन निदेशक तथा दो उप निदेशक हैं। |